HARSH VIDYA MANDIR (P.G.) COLLEGE
RAISI, HARIDWAR (UTTARAKHAND)
Affiliated to Sri Dev Suman Uttarakhand University, Badshahithaul, Tehri Garhwal, Uttarakhand
(An Institution Aided by Government of Uttarakhand)

University Logo
Harsh Vidya Mandir | Official Portal
Campus View 1
Campus View 2
Campus View 3
Loading news...
Loading admission updates...
Loading advertisement updates...

Harsh Vidya Mandir (P.G.) College Raisi Haridwar

हर्ष विद्या मन्दिर (पी0जी0) काॅलेज, रायसी, (हरिद्वार) उन शिक्षण संस्थानों में से एक है जिसे जनपद-हरिद्वार के रायसी क्षेत्र के समाजसेवी, लोक हितैशी एवं शिक्षा प्रेमी डाॅ0 के0पी0 सिंह एवं उनकी पत्नी डाॅ0 प्रभावती के सक्रिय प्रयासों से सन 2005 में हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर, गढ़वाल द्वारा महाविद्यालय के रूप में मान्यता प्रदान की गयी। इससे पूर्व रायसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए डिग्री काॅलेज का पूर्णतः अभाव था, जिसके कारण इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षार्थ हेतु दूर-दूर तक जाना पड़ता था। विशेषतौर पर छात्राओं के प्रवेश की स्थिति और भी दयनीय थी। असुरक्षित परिवेश के कारण छात्र-छात्रायें एवं उनके अभिभावक परेशान रहते थे। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सुगमता पूर्वक प्राप्त हो सके, इसी पावन उद्देश्य को ध्यान में रखकर डाॅ0 के0पी0 सिंह ने हर्ष विद्या मन्दिर (पी0जी0) काॅलेज के निर्माण का संकल्प लिया। जगत नियन्ता की कृपा और माँ सरस्वती के आशीर्वाद से यह स्वप्न साकार हुआ। जन सहयोग, विश्वविद्यालय एवं शासन की अनुकम्पा से 2005 में विज्ञान संकाय (PCM, CBZ) तथा 2007 में नौ विषयों के साथ नियमित कक्षाएं प्रारम्भ हुईं। वर्ष 2012-13 में एम.एस.सी. (जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित) तथा एम.ए. (शिक्षाशास्त्र) की मान्यता प्राप्त हुई। वर्ष 2012-13 में ही महाविद्यालय को एम.एस.सी. (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान) तथा एम.ए. (हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, चित्रकला, भूगोल) की मान्यता प्राप्त हुई। वर्ष 2019-20 में बी.एस.सी. (गृह विज्ञान), एम.एस.सी. (गृह विज्ञान), बी.कॉम, एम.कॉम तथा एम.ए. (अर्थशास्त्र) की भी सम्बद्धता प्राप्त हुई। महाविद्यालय हरिद्वार रेलवे स्टेशन रायसी से दक्षिण दिशा में 1 किमी तथा लक्सर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड से लक्सर-बालावली मार्ग पर लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। महाविद्यालय का अपना सुदृढ़ एवं आकर्षक भवन है, जो विश्वविद्यालय के मानकों के अनुरूप निर्मित है। यहाँ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, शिक्षाशास्त्र तथा चित्रकला की समृद्ध एवं आधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। महाविद्यालय का पुस्तकालय सभी विषयों की पाठ्यक्रमानुसार पुस्तकों के साथ-साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकों से भी सुसज्जित है, जो छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक हैं। महाविद्यालय का अनुशासन उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम जहाँ शिक्षकों की निष्ठा का प्रतीक है, वहीं छात्रों के सर्वांगीण विकास, सुचरित्रता एवं पारस्परिक सौजन्यता के विकास हेतु महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है।

Courses Offered

Loading courses...

🎇 Diwali Mela 2025 🪔

Harsh Vidya Mandir cordially invites students, alumni, and families to the annual Diwali Mela 2025 — a spectacular evening of lights, culture, and joy. Celebrate the festival of prosperity with traditional performances, food stalls, rangoli competition, and dazzling fireworks.

Cultural Night 40+ Handicraft Stalls Rangoli Contest Lucky Draw

Extension Programs

Message From Leadership

Dr. KP Singh

Dr. KP Singh

"ज्ञान मानव सभ्यता के विकास की मूल जड़ है। शिक्षा संसथान इन जड़ों को सींचने का सर्वोत्तम प्रकल्प है। इसी निमित्त आपका प्रिय और प्रतिष्ठित हर्ष विद्या मंदिर (पी जी) कॉलेज, रायसी – हरिद्वार (उत्तराखंड) क्षेत्र के प्रतिभावान शिक्षार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए एवं निष्काम भाव से शिक्षित करने के लिए संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश में उन्नत सुविधाएँ देना एक चुनौती है फिर भी हम अपने सुयोग्य शिक्षाविदों के सहयोग से आधुनिक शिक्षण पद्धति का क्रियान्वयन करते हुए अपने सभी शिक्षार्थियों को अच्छे पुस्तकालय, सुसज्जजित प्रयोगशालाओं, अध्ययन कक्षों के साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों की सुविधा प्रदान करते हैं। नयी तकनीक के साथ ऑनलाइन शिक्षण को भी प्रारम्भ करने के लिए हम प्रयासरत हैं। सौभाग्य से भारत सरकार द्वारा नयी शिक्षा निति – 2020 की घोषणा की जा चुकी है। नयी निति के अनुपालन में जो भी व्यवस्थाएं करनी आवश्यक होंगी, उन्हें अविलम्ब लागू किया जायेगा। "
Dr. Prabhawati

Dr. Prabhawati

"प्रिय विद्यार्थियो, हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, रायसी के इस पावन शैक्षणिक प्रांगण में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। हमारा महाविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और अनुशासन का एक ऐसा केंद्र है जहाँ हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व होता है कि हमारे महाविद्यालय ने निरंतर अपनी उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, अनुभवी प्राध्यापक मंडल और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने भीतर के आत्मविश्वास को जगाना और समाज के प्रति संवेदनशील बनना है। आप राष्ट्र का भविष्य हैं। आपके भीतर असीम ऊर्जा और क्षमताएं छिपी हैं। मेरा आप सभी से यही आह्वान है कि अनुशासन को अपना मूल मंत्र बनाएं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करें। महाविद्यालय प्रबंधन सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यहाँ से प्राप्त शिक्षा और अनुभव आपके जीवन की हर बाधा को पार करने में सहायक सिद्ध होंगे। मैं आप सभी के मंगलमय और सफल भविष्य की कामना करती हूँ। "
Dr. Harsh Kumar Doulat

Dr. Harsh Kumar Doulat

"I take the pleasure in welcoming you to Harsh Vidhya Mandir (P.G.) College, Raisi (Haridwar) a college dedicated to the proper growth and development of each and every student for a better future prospect. Our college belongs to a rural and backward area where women education was a great challenge in aspect of higher education. HVM, Raisi has solved this problem to a great extent and now women are being benefitted by getting higher education in their own region. We aim to faster our students’ dreams not only in the academic arena but also to ensure the overall development of students. The right knowledge is imported to the students and they are prepared to face the challenges of the future. The faculty members take every care to help the students in the interactive class rooms. The method of teaching are innovative, dynamic and flexible so as to make the process of learning interesting, purposeful and enriching."
Mr. Nishant Kumar Doulat

Mr. Nishant Kumar Doulat

"Dear Students, Greetings! A warm welcome to all of you at Harsh Vidya Mandir (P.G.) College, Raisi. Our college is not just an educational institution, but a platform that gives wings to your dreams. Our primary objective is to provide quality education along with a disciplined and modern environment. We have a team of experienced and qualified teachers who guide you at every step of your academic journey. The college is equipped with modern laboratories and a wellstocked library to support the overall development of students. Along with academics, we place special emphasis on personality development through sports, cultural activities, and skill-building programs. We are also committed to making higher education accessible and affordable, especially for students from rural backgrounds. I wish you all a bright future and assure you that your time at this institution will lay a strong foundation for your success. Best wishes, "
Prof. Aditya Gautam

Prof. Aditya Gautam

"परिवर्तन प्रकृति का नियम है। वैदिक कालीन गुरुकुल शिक्षा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर यदि दुष्टिपात किया जाए तो दोनों का दुष्टिकोण अलग-2 है। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली मानसिक और शारीरिक अनुशासन, व्यक्तिगत ध्यान नैतिक मूल्य और व्यावहारिक कौशल पर जोर देता है, जबकि आधुनिक शिक्षा प्रणाली अकादमिक विषयों पर ध्यान केंद्रित करती है।गुरुकुल पुरम्परा एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा थी। इसी उद्देश्य को उच्च शिक्षा ने अपने परिवर्तन में प्रमाणित किया है। रोजगारपक शिक्षा के उद्देश्य को नई शिक्षा नीति ने अपना मूल मन्त्र माना जिसके परिणाम स्वरूप उच्च शिक्षा में अनेक बदलाव आये हैं। आज हम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर उच्च शिक्षा के माध्यम से युवाओं को तैयार कर रहे हैं। शिक्षा का बाजारीकरण न हो इसलिए उत्तम से सर्वोत्तम की ओर भारत निरन्तर प्रगति कर रहा है।महाविद्यालय प्रतिबद्ध है-छात्रों के हित को ध्यान में रखकर उन्हें खेलकूद, मच प्रतियोगिताओ सास्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक पहलुओं की तरफ आगे बढ़ाने के लिए क्योंकि किसी भी राष्ट्र या महाविद्यालय का विकास वहाँ के युवाओं पर ही निर्भर करता है|आज सूचना क्रान्ति ने छात्रहित में अहम भूमिका निभाई है। महाविद्यालय के शिक्षक कक्षाओं के साथ-साथ यूट्यूब पर मी अपने लैक्चर डालते हैं। विभिन्न माध्यमों से छात्रों का सम्पूर्ण विकास किया जा रहा है। समय-समय पर पठन-पाठन के साथ अन्य गतिविधियां महाविद्यालय में निस्तर होती रहती है, जिनसे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।महाविद्यालय के प्रबन्ध तुन्त्र का पूर्ण सहयोग सदैव महाविद्यालय हित के लिए मिलता रहा है। "

Latest News and Article

News Banner
Loading e-newsletters...